Tuesday 2 October 2012


                  गाँधी हमारा

गाँधी हमारा, दुनिया को प्यारा

        एक चमकता सितारा

गाँधी हमारा.....

 

 स्वर्ग से उतरा अमन का फरिश्ता

        जोड़ दिलों से दिलों का ये रिश्ता

सुख का सूरज बनकर चमका

        गम का मिटा अँधियारा

गाँधी हमारा...

 

प्रेम के चरखे का चक्र चलाया

        समता के सूत्र से सबको बंधाया

ऊँच-नींच का, जात-पात का

        भेद मिटा दिया सारा

गाँधी हमारा...

 

 
लंगोटी से, टोपी से आज़ादी ले ली

        गोली की टक्कर लकुटिया से झेली

वो भाग गया जुल्मी फिरंगी

        सात समुन्दर पारा

गाँधी हमारा...

 
 मानवता का सच्चा सिपाही

        सत्य अहिंसा की राहों का राही

बैठा है वो राजघाट पर

        बनकर प्रहरी हमारा

गाँधी हमारा...

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment